Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कर्मठता से अपनी ड्यूटी निभाई चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने डीसी ने अधिकारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:राजेंद्र सिंह एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं। इन्होंने अपनी कर्मठता से दूसरे कर्मचारियों को भी अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहनेे की भावना सिखाई है।
डीसी निशांत कुमार यादव ने आज चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर ये उद्गार व्यञ्चत किए। उन्होंने कहा कि 31 साल के सेवाकाल में राजेंद्र सिंह की बेदाग छवि रही है। विगत लोकसभा चुनाव के समय काम का भारी दबाव होने के बावजूद इन्होंने सहज व शांत रहते हुए अपना कार्य पूरा किया। उनकी कार्यशैली सराहनीय रही है। उनके परिवार के सदस्य भी बधाई के पात्र हैं,जो दूर होते हुए भी राजेंद्र सिंह को घर की जिम्मेदारियों से निश्चिंत रखे हुए थे। डीसी ने सेवानिवृत्त अधिकारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि राजेंद्र सिंह पर चुनाव के दौरान एक बड़ी जिक्वमेदारी थी। विषम हालात में उन्होंने कभी अपना संयम नहीं खोया। ओएसडी प्रीति रावत ने कहा कि चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह एक निष्ठावान अधिकारी रहे हैं। उनके चेहरे पर सदा प्रसन्नता के भाव रहे। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने राजेंद्र सिंह को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोगी कर्मचारी हमेशा अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करेंगे, ऐसी वह उम्मीद रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर विधि अधिकारी राजपाल मोर, सौरभ, जयकिशन, राजीव श्योराण, संदीप सचदेवा, नेहा, मनीष, अनिल कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हीट वेव की तैयारी और बिजली आपूर्ति निगरानी के संबंध में समीक्षा बैठक, गर्मियों में बिजली आपूर्ति रहेगी सुचारू – ए श्रीनिवास

Ajit Sinha

वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद से आरोपित पति को अपनी पत्नी पर झगड़े के दौरान चाकू से कातिलाना हमला करने सनसनीखेज मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x