Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने (डीएचबीवीएन) के सहायक लाइनमैन 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के सहायक लाइनमैन और एक पुलिस अधिकारी को क्रमशः 5000 रुपये और 1000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में आज यहां जानकारी साझा करते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पहला मामला पलवल जिले का है,जहां ब्यूरो की टीम द्वारा सब-अर्बन, उपमंडल,पलवल में तैनात डीएचबीवीएन के एएलएम हरिओम को शिकायतकर्ता धर्मवीर नाथ से बिजली बिल में सुधार करने की एवज में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया। उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य मामले में जिला फरीदाबाद के थाना सेंट्रल फरीदाबाद के सब इंस्पेक्टर (एसआई) जयचंद को विजिलेंस ब्यूरो ने तिगांव गांव के शिकायतकर्ता नरेंद्र नागर से एक हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित पुलिस अधिकारी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के लिए केस को आगे बढाने की एवज में पैसे की मांग की थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ ब्यूरो थाना फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामलों की जांच जारी है।

Related posts

क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, 33 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने महज डेढ़ घंटे में किया अपहरण घटना का पर्दाफाश, 50 लाख की मांगी फिरौती 8 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आई आंधी की वजह से भारी तबाही, अंधेरे में डूबा शहर, पेड़ गिरे , बिजली के खंबे गिरे ,छत की दीवार गिरी, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x