Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई -झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दिनांक 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड पर शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है , जिसका नाम लोकेश (35) निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना सूरजकुंड , फरीदाबाद में 8 -10 आरोपितों के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज है। 
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मीठापुर दिल्ली निवासी अरुण राय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक सांसद का सामाजिक कार्य देखता है, जिसकी वजह से महेश अवाना वासी मीठापुर दिल्ली शिकायकर्ता व कथित सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां करता है, जिसका जवाब सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उसके द्वारा भी दिया जाता है, जिस वजह से रंजिश चल रही थी। 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड में उसके दोस्त के बेटे की शादी थी, जहां पर वह अपने दोनों बेटे अनिकेत व अंकित के साथ आया हुआ था। जब घर जाने के लिए उसका बेटे अनिकेत पार्किंग से गाड़ी लाने के लिए गया तो वहां से झगड़ा की आवाज आई, जब वह व उसका दूसरा बेटा अंकित वहां पहुंचा तो अमर अवाना व अमन अवाना अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पर उसके बेटे को पीट रहे थे, जिन्होंने हमें देखते ही हमारे ऊपर फायर कर दिया। शिकायत पर थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने पुछताछ मे बतलाया की वह अमन का साथी है और अमन के कहने पर ही 28 फरवरी को उनके साथ गया था तथा शिकायकर्ता व उसके बेटो के साथ मारपीट की थी। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटनाक्रम में आरोपी अमन सहित तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद में नए नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन, डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह को गुलाब का फूल भेंट की, देखिए वीडियो ।  

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं पीएस साइबर क्राइम पूर्व , गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने एयरटेल कंपनी के सीनियर मैनेजर सहित दो कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha

लाकॅडाउन में हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों, शराब माफिया व आपराधिक तत्वों के हौंसलों को पस्त करते हुए कसी नकेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x