Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विकास का दूसरा नाम कांग्रेस हैं, भाजपा ने नोटबंदी , जीएसटी लगा कर अर्थ व्यवस्था को किया खोखला: लखन सिंगला   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज क्षेत्र के गांव बुढैना, बसेलवा कालोनी, दौलताबाद,अजरौंदा, सेक्टर-11, सेक्टर-10, सेक्टर-17 सहित कई जगहों पर आयोजित समारोहों में लोगों ने उन्हें अपने खुले समर्थन का ऐलान कर विजयश्री का आर्शीवाद दिया। समारोह में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने जयघोष के साथ पगड़ी बांधकर समर्थन देने का ऐलान किया। चुनावी अभियान में  सिंगला के साथ मुख्य रुप से हरियाणा कांग्रेस  कमेटी के प्रदेश सचिव सुमित गौड़ भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने कहा कि पांच साल का भाजपा शासन फरीदाबाद के लोगों पर भारी पड़ा है, नोटबंदी व जीएसटी ने जहां व्यापारियों की कमर तोडक़र रख दी वहीं व्यापार में छाई मंदी ने बेरोजगारी की हदें भी पार कर दी है।

हालात इतने खराब हो गए है कि आम जनता को दो जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार ने पांच साल गाय, गीता व मंदिर की बात कर गुजारकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है, लेकिन अब वक्त आ गया है, जब ऐसे दोमुंही चेहरों को वोट की चोट से सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों की जुमलेबाजी को सबक सिखाने के लिए सभी कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हो क्योंकि भाजपा के पांच साल में विकास की बड़ी-बड़ी बातें तो की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कहीं दिखाई नहीं दिया। फरीदाबाद को कहने के लिए स्मार्ट सिटी का नाम तो दिया गया,



लेकिन यहां की बदहाली ने स्मार्ट सिटी की कलई खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो, बदरपुर फ्लाईओवर, सिक्स लेन, ईएसआई यूनविर्सिटी सहित फरीदाबाद में जितने भी विकास की परियोजनाएं दिखती है, वह सब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड़ा की ही देन है इसलिए मैं आज आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं कि अगर प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार का गठन हुआ तो इस फरीदाबाद को फिर से विकास की पटरी पर लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का भला केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है क्योंकि फरीदाबाद को बसाने में पं. जवाहर लाल नेहरु से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा तक को ही श्रेय जाता है। 

Related posts

फरीदाबाद:शेर मोहम्मद उर्फ़ सेठी को एक शादी समारोह में गाली देना और उनके साथ मारपीट करना पड़ा महंगा, छह पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक, भगवंत मान विधानसभा के विषय पर गलत राजनीति न करें- नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिविल जज संदीप सिंह की अदालत ने एक आईएएस सहित नगर निगम के चार अधिकारीयों को 3 -3 महीने की सजा सुनाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!