Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त(Re-employment ) पटवारी रंगे हाथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हिसार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भूमि अधिग्रहण विभाग, हिसार में पुनर्नियुक्त पटवारी भूप सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना SV & ACB, हिसार में FIR No. 32 dated 09.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के मामा/फूफा लक्ष्मी नारायण मित्तल के पक्ष में उपायुक्त, हिसार की अदालत द्वारा 33 लाख रुपये की राशि जारी करने का आदेश पारित किया गया था। इसमें से 32 लाख रुपये की राशि भूमि अधिग्रहण विभाग, हिसार द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी थी। शेष 1 लाख रुपये की राशि जारी करने के एवज में आरोपी पटवारी भूप सिंह ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत प्राप्त होने पर SV & ACB, हिसार की टीम ने विधिवत ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी भूप सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Related posts

अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल परिसर में तैयार हुआ सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल-अनिल विज

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते हुआ दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

इनोवा गाडी से नोटों से भरा बैंग अज्ञात शख्स चोरी कर हुआ फरार,घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x