Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:कार में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर, लूटपाट करने वाले 2 डिलीवरी बॉय पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपित डिलीवरी बॉय का काम करते हैं और उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देर रात सुनसान स्थान पर अपनी गाड़ी में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया था। पुलिस तीसरे फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 26/27 जुलाई की रात वह अपनी सफेद स्विफ्ट कार नम्बर DL7C S0299 से जा रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह पेशाब करने के लिए कार से नीचे उतरे। इसी दौरान तीन युवकों ने मौका पाकर उसको जबरन कार की पिछली सीट पर बैठा लिया और आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 4,600 रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक आईफोन-14, दो डेबिट कार्ड तथा हाथ की घड़ी लूट ली। वारदात के बाद शिकायतकर्ता को उसकी कार सहित थाना भूपानी क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर फरार हो गए। जाते समय वे कार की चाबी भी अपने साथ ले गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेंट्रल ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की और 4 अगस्त को हेमंत उर्फ अन्नू (24) निवासी गांव चोन्डेरा, जिला बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद तथा राजा (18) निवासी गांव चोन्डेरा, जिला बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के नेतृत्व में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने करोड़ों रुपए की हेरोइन के साथ तीन नाइजीरियन को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल ने मोबाइल टावर से 24 बैटरियों को चोरी करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी निकला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x