Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:25 जनवरी को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गाड़ी का शीशा तोड़ की गई थी लैपटॉप व नगदी चोरी-पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिनांक 25 जनवरी को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नकदी चोरी करने के एक मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85, फरीदाबाद की टीम ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अरुण निवासी गांव लालपुर, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश), हाल भूड़ कॉलोनी, फरीदाबाद है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 25 जनवरी को रात करीब 9 बजे वह अपनी गाड़ी से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में खाना खाने के लिए गई थी। जब वह खाना खाकर वापस आई तो देखा कि उसकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और कोई अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से लैपटॉप व नकदी चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि जब महिला खाना खाने के लिए होटल में अंदर गई हुई थी तो उसी दौरान आरोपित ने गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा बैग चोरी कर लिया, जिसमें लैपटॉप और नकदी थी। चोरी किया हुआ लैपटॉप उसने दिल्ली में बेच दिया था। आरोपित से 5000 रुपये बरामद हुए हैं। जिसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आईएमटी एक्स्पो में दूसरे दिन पहुंचे विधायक राजेश नागर, उद्यमियों को किया प्रेरित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित महिला खुद पहुंची रिपोर्ट लेने, मचा हड़कंप

Ajit Sinha

गुरुग्राम : टोल कर्मी पर इनोवा गाडी चढ़ा कर हत्या की कोशिश करने के मामले में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x