Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के समीप एक नवजात बच्ची मिली-केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के समीप एक नवजात बच्ची मिली हैं, इस बच्ची को पहचान एवं इलाज के जिले की नागरिक अस्पताल में रखा गया हैं। इस मामले में सराय थाने में अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस की माने तो कल रविवार रात लगभग 9 बजे सड़क से गुजर रहे किसी शख्स ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी, और इसकी सूचना पुलिस को दी, बच्ची कुल 4 -5 दिन की हैं , और गुलाबी कपडे पहनी हुई थी। इस बच्ची को शिकायतकर्ता के साथ नागरिक अस्पताल में रखा गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सभी अस्पतालों में बच्ची की फोटो भेजी गई है। अस्पतालों से पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई डिलीवरी का डाटा लिया जा रहा है। बच्ची के परिजनों की पहचान की जा रही है। बच्ची के परिजन मिलने पर उचित कानून कारवाई की जाएगी।

Related posts

फर्जी महिला आईपीएस अधिकारी से एसआईटी ने किया फर्जी कई प्रकार के दस्तावेज व जिन्दा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड परिवार दिवाली मेला-2023 में ग्रीन फील्ड की महिलाओं की शानदार डांस ,फैशन -शो -वीडियो में झलक देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:नशा तस्करी की कमाई से अर्जित की गई नशा तस्कर की सम्पति पर चला जिला प्रशासन बुलडोजर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x