Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

ओल्ड फरीदाबाद में 80 घोड़ियों पर 80 दूल्हे की बारात, 20 बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी, जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र होगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा आगामी 9 नवम्बर-2025 को एक साथ ओल्ड फरीदाबाद में 80 घोड़ियों पर 80 दूल्हे की बारात निकाली जायेगी ,जिसमें लगभग 20 बैंड बाजे भी शामिल होंगी,यह दृश्य अपने आप में आकर्षण का केंद्र होगा। यह शानदार बारात सेक्टर-19 ओल्ड फरीदाबाद से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते होते हुए सेक्टर-16 ए स्थित दशहरा मैदान में पहुंचेगी। इस विशाल मंच व हजारों लोगों से हुए पंडाल की शोभा मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, बड़खल विधान सभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा बढ़ाएंगे। जबकि विशेष अतिथि के तौर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान नितिन सिंगला, युगल मित्तल, पंकज सिंगला, बीएम सिंगला, जे पी गुप्ता, दीनानाथ मेहता, विकास बंसल, राजीव गिरधर, राजीव गोयल,अशोक शर्मा, अरुण चौधरी, अनिल गुप्ता, संत गोपाल गुप्ता सहित दर्जनों लोग मंच पर मौजूद रहेंगें। यह महाराजा अग्रसेन समिति का 25 वां सवर्जतीय सामूहिक विवाह है, यह संस्था बीते 25 सालों में लगभग 2500 जोड़ों की शादियां करा चुकी है।

संस्था के प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी महाराजा अग्रसेन समिति बीते 25 वर्षों में लगभग 2500 जोड़ों की शादियां करा चुकी है। आगामी 9 नवम्बर -2025 को होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह में, इस बार एक साथ 80 घोड़ियों पर 80 दूल्हों की बारात निकाली जाएगी, जिस में 20 बैंड पार्टियां शामिल होंगी, जिसकी गूंज देश- दुनियां में मीडिया के माध्यम से पहुंचेगी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि प्रत्येक जोड़ों को दानियों की तरफ से घर गृहस्ती से जुड़े हुए सामानों को दान में दिए जाते है, जैसे कि बैड, गद्दा, चादर ,साड़ियां, तकियां , बर्तन व श्रृंगार के सामान इत्यादि शामिल है।

Related posts

फरीदाबाद :जाट संस्था फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है प्रधान चौधरी वजीर सिंह रेढू बने।

Ajit Sinha

दो टोल कर्मियों को टोल प्लाजा पर गाड़ी से कुचल कर हत्या करने के दो आरोपितों को पलवल अपराध शाखा ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण का गेट न. 22 की सड़क बनाने पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा प्रबधक कमेटी,ग्रीन फील्ड ने किया धन्यवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x