Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गर्भवती महिला की मौके पर करवाई सुरक्षित डिलीवरी, माँ और नवजात शिशु को समय पर चिकित्सा मदद पहुँचाकर बचाई अनमोल जिंदगियां।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रेहड़ी पर चाय बेचने वाली महिला व ERV -235 पर तैनात की सूझबूझ से सेक्टर-68,गुरुग्राम स्थित M3Mमरीना के समीप एक गर्वभती महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ी हुई,को आसपास के महिलाओं की मदद से डिलीवरी करवाई, और दोनों मां-नवजात शिशु को गाड़ी में डाल कर, दोनों को डिस्पेंसरी बादशाहपुर में ले गए जहां सही समय उपचार मिलने के बाद, दो अनमोल जिंदगियों को बचा लिया। ये घटना क्रम दिनांक 31. 10 . 2026 की है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 31.10.2026 को गुरुग्राम पुलिस की ERV-235 को सेक्टर-68 स्थित M3M मरीना से एक इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई। कॉलर उर्मिला, जो वहां चाय का ठेला लगाती हैं, ने सूचना दी कि उनके ठेले के पास खड़ी एक गर्भवती महिला की हालत अत्यंत गंभीर है और उसकी डिलीवरी होने वाली है।

सूचना मिलते ही ERV-235 पर तैनात EHC संदीप एवं कॉन्स्टेबल संदीप (चालक) ने बिना कोई देरी किए तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना होकर मात्र 5 से 7 मिनट में मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।उनका कहना है कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि गर्भवती महिला की हालत काफी गंभीर थी तथा तत्काल सहायता की आवश्यकता थी।

परिस्थितियों की गंभीरता को समझते हुए ERV टीम ने सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय दिया और आसपास मौजूद महिलाओं के सहयोग से मौके पर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। ERV टीम एवं स्थानीय महिलाओं के सामूहिक प्रयासों से महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद EHC संदीप एवं कॉन्स्टेबल संदीप ने बिना समय गंवाए माँ और नवजात शिशु को ERV के माध्यम से सुरक्षित डिस्पेंसरी बादशाहपुर पहुंचाया और दोनों को भर्ती करवाकर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई।

उनका कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में कॉलर उर्मिला द्वारा समय पर दी गई सूचना तथा ERV-235 की पुलिस टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता सराहनीय रही। पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से माँ और नवजात शिशु को समय पर सहायता मिल सकी।

गुरुग्राम पुलिस की ERV टीम ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आपात परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और अनमोल जिंदगियां बचाना भी है। गुरुग्राम पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए तत्पर है।

Related posts

फरीदाबाद:एसएसबी अस्पताल ने 107 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी कर बचाई जान

Ajit Sinha

सीबीआई ने सेना के पूर्व जवानों की सेहत से जुड़े विभाग यानी ECHS में रिश्वतखोरी के खेल का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सप्ताह में एक दिन कार्यालय जरूर आएं कार्यकर्ता : ओमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x