Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा हरियाणा

महिला आरक्षण, पंचायतों में आरक्षण, राशन डिपो में महिलाओं को 33% की भागीदारी देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर  के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं । उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण, पंचायतों में आरक्षण, राशन डिपो में महिलाओं को 33% की भागीदारी देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है। पूर्व कैबिनेट  मंत्री कंवरपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिवालिक बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल खदरी, कुरुक्षेत्र धर्मशाला के प्रधान ऋषिपाल कसाना कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश की महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि हरियाणा में राशन डिपो में 33% महिलाओं को भागीदारी देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आधी आबादी की भागीदार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किए जाने से ही देश का संतुलित विकास संभव है। उन्होंने देवधर गुरुकुल की सराहना करते हुए कहा कि गुर्जर कन्या गुरुकुल देवधर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य कर रहा है।

आसपास के कई राज्यों से छात्राएं पढ़ने के लिए देवधर गुरुकुल आ रही हैं। देश में गुर्जर कन्या गुरुकुल देवधर का ऊंचा नाम है। उन्होंने संस्थान को 21 लाख रुपए  देने की घोषणा की। शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर ने संस्था की सराहना करते हुए  21 लाख रुपए की सहायता राशि संस्था को देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल खदरी ने 11 लाख संस्था को दान किया। इस मौके पर गुर्जर समाज के नए चुने गए 8 अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजेश नागर ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि देवधर गुरुकुल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देकर बच्चों को योग्य बनाया जा रहा है। संस्थान के संस्थापक पदमश्री ओमप्रकाश गांधी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए कन्या शिक्षा जरूरी है। बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दिया जाना जरूरी है।

ओमप्रकाश गांधी ने बताया कि जगाधरी में सम्राट महिर भोज के नाम से बच्चों के लिए गुरुकुल का निर्माण किया जा रहा है जो पूरी तरह आवासीय होगा। इस मौके पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिह खदरी, कुरुक्षेत्र धर्मशाला के प्रधान ऋषि पाल कसाना, ओम प्रकाश गांधी, पवन  बटार, अनंत सिंह तंवर, सीडब्लूसी चेयरमैन अशोक रोहिल्ला,  राकेश पोसवाल, सुमित कुमार, प्रवीण बटार, मनोज कुमार, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह देवधर, चंद्रपाल माडो, प्रेम चंद शर्मा,

पूर्व डीएफओ सूरजभान, नरेंद्र कुमार, बीरम कुमार, अनुज दढ़वा, सरपंच प्रेमचंद शर्मा, रतन सिंह देवधर, मुकेश दमोपुरा, संतराम, रविंद्र कुमार, अनिल दडवा, प्रदीप कुमार कलेसर,  प्रमोद कुमार, भूपेंद्र देवधर, मोहन वर्मा , राजबीर,डायरेक्टर शकुंतला सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर ममता शर्मा, पूनम ढांडे,खरैती लाल, चंद्रपाल माडो, नरेंद्र कुमार रविंद्र गौरसी आदि उपस्थित रहे।   

Related posts

फरीदाबाद: जमीनी विवाद में चचेरे भाई पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल के तीनों विधानसभा क्षेत्रों को 300 करोड़ रुपए की मनोहर सौगात,हर साल मिलेंगे विकास के लिए 80 करोड़

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लाखों रुपए के हेरोइन के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x