Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने सफाई इंस्पेक्टर सहित कई कर्मचारियों को किया सस्पेंड।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास, ने आज एनएच-5 के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठीक नही पाई गई  तथा जगह-2 कूड़े के ढेर पड़े मिले। इसके अतिरिक्त स्थानीय दुकानकारों से भी सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली के बारे मे पूछा गया और उन्होने भी सफाई व्यवस्था के बारे में अपनी नाराजगी जताई। इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सफाई निरीक्षक को निलंबित किया। इसी प्रकार नर्सरी बाग का निरीक्षण करते हुए बागबानी के कार्य से भी असंतुष्ट होने पर वहां के एक माली को भी निलंबित किया।

इसके साथ-साथ निगम नर्सरी में लगे बूस्टर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से उनके कार्यो का जायजा लिया। नर्सरी बाग में स्थित सीएससी सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को  आम जनता की समस्याओं को बिना देरी के निवारण करने के आवश्यक निर्देश दिए । निगमायुक्त ने इसके पश्चात् निगम सेंट्रल स्टोर और हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वहाँ पर काम कर रहे कर्मचारियों और सुपरवाईजरी स्टाफ को खत्तों को प्रतिदिन साफ करने के आदेश दिए । निगमायुक्त ने बताया कि जो कर्मचारी/अधिकारी अनुपस्थित पाए गए  है उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों को कदापि बख्शा नहीं जायेगा।

Related posts

फरीदाबाद: रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के 50 वर्ष, व एनुअल डे और बच्चों के ग्रेजुएट होने पर शानदार कार्यक्रम आयोजित-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद में एसआरएस रॉयल हिल्स के समीप एक दुकान में लगी भयंकर आग, धु -धु जलती हुई का देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x