Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कामाख्या ज्वेलर्स मालिक का ध्यान भटका कर 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी का खुलासा, मास्टर माइंड अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सेक्टर- 20 थाना क्षेत्र में स्थित अट्टा मार्केट में बदमाशों ने बीते दिनों दिनदहाड़े कामाख्या ज्वेलर्स के नाम के दुकान से ज्वेलरी शॉप मालिक का ध्यान भटका कर 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ईरानी गिरोह के सरगना को अरेस्ट किया है। इस गिरोह में पिता पुत्र के अलावा एक साथी और भी शामिल है, जो फरार बताया जा रहा है.पुलिस ने आरोपी से चोरी का करीब आठ लाख रुपये का सोना बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त खडा नजफ अली उर्फ काले ईरानी ने अपने बेटे अली हैदर और साथी सरताज अली के साथ मिलकर 14 जून को अट्टा बाजार की ज्वेलरी शॉप पर चोरी की। एडीसीपी रणविजय ने बताया कि बुधवार को नजफ अली उर्फ काले ईरानी, अली हैदर एंव सरताज अली इन्द्रा मार्केट में ज्वैलर्स के यहां टप्पेबाजी कर ज्वैलरी चोरी करने आए थे। घटना को अंजाम देने के लिए टेम्पो की तलाश कर रहे थे। नजफ अली उर्फ काले ईरानी की गिरफ्तारी के दौरान ही इसका पुत्र अली हैदर एवं साथी सरताज अली फरार हो गए।

एडीसीपी रणविजय ने बताया कि पूछताछ पर अरेस्ट ईरानी ने बताया कि सबसे पहले मै रेकी करता हूं, कि ऐसी कौन सी ज्वैलरी शॉप है, जिनमे कम स्टाफ है। जिन्हें आसानी से भ्रमित किया जा सकता है और चोरी करके आसानी से बच के निकलने का रास्ता साफ है। इसके बाद अली हैदर एवं सरताज अली ज्वैलरी शॉप पर पहुंचकर दुकान मालिक एवं स्टाफ का ध्यान भ्रमित कर ज्वैलरी चोरी कर लेते है।एडीसीपी ने बताया कि अली हैदर चोरी किए गए ज्वैलरी को पिघलाकर बिस्किट बनाकर रख लेता है। ताकि पकड़ा न जाए। इसके बाद वह मौका मिलने पर उस बिस्किट को बेच देता है। बरामद हुए गोल्ड बिस्किट में अट्टा मार्केट से चोरी हुई ज्वैलरी का 160 ग्राम हिस्सा है। बाकी पिघला हुआ गोल्ड अली हैदर और सरताज अली के पास है। ईरानी के खिलाफ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, यूपी, दिल्ली में लगभग 26 मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा और भी आपराधिक इतिहास है। जिसकी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा का स्टेनो भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस एवं एसीबी के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मेवे-मसालों की फर्जी कंपनी खोल कर हजारों लोगों से अरबों की ठगी करने वाला  मास्टर माइंड मोहित गोयल समेत दो गिरफ्तार-देखें वीडियो 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी और उसके 3 साथियों संग मिलकर अपने प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या की, पहले लाश को बैड में छुपाया,नाले में फेंका     

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x