Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक मकान में एक व्यक्ति को जिंदा जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आज सेक्टर -15 के पार्ट -1 के एक मकान में एक व्यक्ति को जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मरने वाले व्यक्ति का नाम गोरेलाल उर्फ हल्ला निवासी गांव सेंदपा जिला छतरपुर (मध्य-प्रदेश) के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन की टीम ने जांच के पड़ताल के बाद मृतक गोरेलाल के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, और आज उसके शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन , गुरुग्राम में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है , और आरोपित की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।  पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को थाना सिविल लाइन, गुरुग्राम में एक सूचना सेक्टर-15 पार्ट 1, गुरुग्राम में एक मकान में एक व्यक्ति की जलाकर हत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सिविल लाइन की  टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति की लाश जली हुई अवस्था में थी। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक की लाश को मोर्चरी में रखवाया गया। उनका कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उपरोक्त मृतक गोरेलाल उर्फ हल्ला निवासी गांव सेंदपा जिला छतरपुर (मध्य-प्रदेश) है। उपरोक्त मकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था तथा यहां पर एक चौकीदार राजेश भी रहता है। गत 18/19 जुलाई 2024 की रात को राजेश चौकीदार के पास उसका जीजा गोरेलाल (मृतक) तथा अन्य साथी आए हुए थे, जो रात को शराब पी रहे थे। लेकिन सुबह राजेश चौकीदार गायब था तथा राजेश ने शिकायतकर्ता को फोन करके कहा कि गैलरी में जाकर देखो। जहां पर इन्होंने देखा तो गोरेलाल की जली हुई लाश पड़ी थी। शिकायत पर थाना सिविल लाइन, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि उपरोक्त मुकदमा  में आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। हत्या करने वाले अभियुक्त की पहचान हो चुकी है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।  जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में दिल्ली, यूपी, राजस्थान व हरियाणा एसटीएफ यूनिट्स की हुई बैठक।

Ajit Sinha

एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड , पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 बांग्लादेशी पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगमों से मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों के ऑडिट करवाने हेतु महालेखाकार, हरियाणा को लिखा गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x