Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल करने के बाद स्टोर रूम में छुपा बैठा था कातिल पति-अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर- 30 में कोठी से सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति नितिन नाथ को कोठी के स्टोर रूम से गिरफ्तार किया है। जहां पर आरोपी 24 घंटे तक वहीं छिपा बैठा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक महिला वकील का मोबाइल और पासपोर्ट बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी नितिन नाथ ने पुलिस को बताया कि वह घर को बेचना चाहता था, लेकिन रेनू सिन्हा इसका विरोध कर रही थीं, जिसको लेकर हुए झगडे के बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

पुलिस के गिरफ्त में मीडिया के सामने महिला वकील रेनू सिन्हा के पति नितिन नाथ सिन्हा को पेश किया। डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उस दौरान रेनू सिन्हा के पति नितिन नाथ सिन्हा को गायब पाया गया था। तब से पुलिस नितिन नाथ तलाश कर रही थी। मामले के जांच के दौरान जब पुलिस कुछ दस्तावेज के वेरिफिकेशन के लिए कोठी पर सर्च करने पहुंची तो इस दौरान नितिन नाथ स्टोर रूम में छुपे हुए मिले,उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. तो उन्होंने हत्या की बात कबूल ली. डीसीपी ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह कोठी D 40 को वह बेचना चाहता था। साढ़े चार करोड डील फाइनल हो गई थी और 50 लाख रुपए बयाना भी ले लिया था। लेकिन मृतक वकील रेनू सिन्हा को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने ने गला दबाकर अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने नितिन नाथ को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Related posts

जेवर से अपहृत किए गए लड़के को पुलिस ने सकुशल किया बरामद ,3 अपहरणकर्ता अरेस्ट, एक करोड़ की मांगी थी फिरौती 

Ajit Sinha

रेस्टॉरेंट में एक शख्स की उसके साथियों ने की सिर में बोतल मारकर हत्या 

Ajit Sinha

थप्पड़ मारकर नौकरी से क्या निकाला, उसने मालिक , मालकिन व एक नौकरानी की दिन दहाड़े कत्ल कर दिया -दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x