Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मुठभेड़ में गोली लगाने से मोबाइल लुटेरा घायल, लूटे गए चार मोबाइल, एक तमंचा और बाइक बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर- 58 पुलिस के साथ सेक्टर-62 में मोबाइल लुटेरे की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरे के पास से लूटे गए चार मोबाइल, एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है।

पैर में गोली से घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए ले जाती थाना सेक्टर- 58 की पुलिस. घायल बदमाश की पहचान मयूर विहार फेज-3 दिल्ली निवासी रिषभ दलाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से इंदरगढ़ जनपद कन्नौज का रहने वाला है। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाने की पुलिस सेक्टर-62 स्थित सदर मालखाना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया मगर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बाइक सवार बदमाश घायल हो गया।एडीसीपी ने बताया कि ऋषभ दलाल शातिर किस्म का मोबाइल लुटेरा था, वह अकेला मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देता है। यदि कोई पीड़ित वारदात के दौरान लुटेरा का पीछा करता था या विरोध करता था तो वह पत्थर मारकर उसको घायल करने का प्रयास करता था। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं और पहले भी जेल जा चुका है। लुटेरे के पास से लूटे गए चार मोबाइल, एक तमंचा और बाइक बरामद की है।

Related posts

मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कार पार्किंग का फर्जी लेबल (स्टीकर) लगाकर इस्तेमाल करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मॉडल स्कूल खोलने के नाम एक सम्पति दो अलग- अलग बैंकों से 6 करोड़ रूपए के लोन लेने के एक आरोपित को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में डबल मर्डर: एक कलयुगी बेटे ने आज तड़के कैंची घोप कर अपने माता-पिता की बेहरहमी से हत्या कर दी, फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x