Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जब उसे अवैध संबंधों का पता चला तो आरोपितों ने उसकी हत्या करके संदूक में बंद कर दिया- दोनों आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
24 युवक की गला घोंटकर  हत्या करके संदूक में बंद करके, जुर्म छुपाने के एकसनसनीखेज मामले में 2 आरोपितों को अपराध शाखा -43 , गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को गिरफ्तार किए है, जिनके नाम  मोहम्मद मिराज निवासी गांव हसरातचक जिला सहरसा (बिहार) हाल निवासी नजदीक बंजारा मार्केट, गुरुग्राम व सोनू कुमार निवासी गांव भ्रावस्थान गमनगरा जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) हाल निवासी नजदीक बंजारा मार्केट, गुरुग्राम है। मरने वाले युवक का नाम अमन उम्र 24 वर्ष है। दोनों आरोपितों ने ये सनसनी खेज  वारदात 25 अप्रैल  2026 की शाम को अंजाम दिया था। जब अवैध संबंधों का पता चला तो उसकी हत्या करके संदूक में बंद दिया। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में एक सूचना बंजारा मार्केट झुग्गी -53, गुरुग्राम में हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई।सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति का शव एक संदूक में बंद था। पुलिस टीम द्वारा फिंगरप्रिंट, सीन ऑफ क्राइम टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। प्रारंभिक दृश्य में शव पुराना लग रहा था। मृतक की पहचान अमन (उम्र-24 वर्ष) निवासी मुरली बसंतपुर जिला सहरसा (बिहार) के रूप में हुई। मृतक के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई अमन बंजारा मार्केट में झुग्गी में सुनीता नामक महिला के साथ रहता था। दिनांक 26.04.226 को सुनीता नेउसके छोटे भाई को फोन करके बताया कि अमन को मारकर संदूक में बंद कर रखा है। जब ये झुग्गी में पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था तथा झुग्गी से दुर्गंध आ रही थी। जब उसने संदूक खोलकर देखा तो उसमें उसके भाई अमन की डेड बॉडी थी। किसी नामालूम नाम पता व्यक्ति ने उसके भाई को मारकर संदूक में बंद कर रखा था। शिकायत पर थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 अप्रैल  2026 को 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान मोहम्मद मिराज निवासी गांव हसरातचक जिला सहरसा (बिहार) हाल निवासी नजदीक बंजारा मार्केट, गुरुग्राम व सोनू कुमार निवासी गांव भ्रावस्थान गमनगरा जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) हाल निवासी नजदीक बंजारा मार्केट, गुरुग्राम के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। उनका कहना है कि प्रारंभिक पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक अमन को आरोपित सोनू व सुनीता के संबंधों के संबंध में पता चल गया था जिस पर आरोपित सोनू ने अपने साथी मोहम्मद मिराज के साथ मिलकर दिनांक 25.04.2026, शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे झुग्गी में गला घोंटकर अमन की हत्या कर दी तथा शव को संदूक में बंद कर दिया।  मुकदमा अनुसंधान अधीन है। 

Related posts

फरीदाबाद: कैदियों की बस पर फायरिग करने, पुलिस कर्मी को गोली मारने वाला एक और आरोपी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सोहना के बालदू रोड पर नई लाईब्रेरी का शुभारंभ किया डीसी निशांत कुमार यादव ने

Ajit Sinha

केनरा बैंक के एटीएम मशीन काट कर अज्ञात लूटेरे उसमें रखे तक़रीबन सवा 7 लाख रूपए लूट कर ले ग , केस  दर्ज 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x