अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद सीकरी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार 50 वर्षीय श्रवण कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा उस समय हुआ, जब श्रवण ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर पलवल लौट रहे थे। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पलवल निवासी श्रवण कुमार बल्लभगढ़ के सेक्टर-6 स्थित शिवालिक प्रिंटिंग में काम करते थे। रोज की तरह वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर पलवल जा रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वह सीकरी फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रवण बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद थार चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। पुलिस की मानें तो कि अभी थार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों ने थार चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। परिजन के मुताबिक,थार चालक ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में उसने कई दूसरी गाड़ियों को हिट कर दिया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

