Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद:जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का शैक्षणिक भ्रमण।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों के लिए हाल ही में एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन और मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी (द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर) के 21 विद्यार्थियों ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया।

फैकल्टी सदस्य सहायक प्रोफेसर अजय और सहायक प्रोफेसर रवि के नेतृत्व में गए इस दल ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद से अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल और उनके योगदान को करीब से जाना। प्रदर्शनी में रखे गए दुर्लभ दस्तावेजों, ऐतिहासिक भाषणों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी कलाकृतियों ने भावी मीडिया पेशेवरों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से रूबरू कराया।मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि एक मीडिया छात्र के दृष्टिकोण से यह दौरा केवल इतिहास जानने तक सीमित नहीं था। विद्यार्थियों ने संग्रहालय में उपयोग की गई आधुनिक मोशन ग्राफिक्स प्रस्तुति, प्रदर्शनी तकनीकों और कलाकृतियों के संयोजन की शैलियों का गहराई से अध्ययन किया। उन्होंने सीखा कि कैसे विजुअल कम्युनिकेशन और मल्टीमीडिया का उपयोग करके जटिल ऐतिहासिक तथ्यों को रोचक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है।संविधान के निर्माण और इसके मूल मूल्यों के प्रति समझ विकसित हुई। राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक प्रधानमंत्री की भूमिका और उनके विजन को समझा। प्रदर्शनी डिजाइनिंग और डिजिटल आर्टवर्क के अरेंजमेंट की बारीकियों को जाना। इस भ्रमण से विद्यार्थियों में नागरिक जागरूकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना सुदृढ़ हुई। इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह और ‘दृश्य क्लब’ की टीम के प्रति उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर, यह दौरा सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

Related posts

फरीदाबाद:नवल भड़ाना सनसनीखेज हत्या कांड में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक और आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

लड़की के प्रेमी व उसके दो दोस्तों ने रेड लाइन ओयो होटल में खदेड़ कर सचिन की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी,1 आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुड गवर्नेंस, शिक्षित हरियाणा और बनेगा स्वच्छ फरीदाबाद की ऑनलाइन सिस्टम प्रणाली प्रदेश में नम्बर वन: विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x