Athrav – Online News Portal
नोएडा

चलती 2 अलग -अलग कार बनी आग का गोला, 6 लोगों ने कूदकर बचाई जान-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 121 में देर रात हुए हादसे के बाद आज सुवह दूसरी घटना हो गई, जहाँ चलती गाड़ी (रेनॉल्ट ट्राइबर) के इंजन में ओवरहीटिंग की वजह से आग लगी, परथला FNG रोड पर एक चलती रेनॉल्ट ट्राइबर कार धू-धू कर जल उठी। कार में 6 लोग सवार थे, जिन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

हादसा आज सुबह करीब 11:40 बजे का है। रेनॉल्ट ट्राइबर नोएडा से परथला FNG की ओर जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते इंजन की आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सेक्टर 121, चौकी घड़ी चौखंडी के पास फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया है।चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी और इंजन ओवरहीट होने की वजह से कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। जिस वक्त आग लगी, कार के अंदर 6 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही सभी यात्री सकुशल बाहर निकल आए। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

लॉकडाउन के बाद सुसाइड के बढ़ गए केस, 145 लोग कर चुके सुसाइड, बीते 12 घंटे में दो महिलाओ समेत 3 ने लगाया मौत को गले

Ajit Sinha

एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 17.45 लाख चोरी करने वाले मेवाती गिरोह का खुलासा, तीन अरेस्ट, सात फरार

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x