Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हत्या, डकैती के मामले में तीन जिलों से वांछित बदमाश चंद्रभान पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बदमाश से प्रारंभिक पूछताछ में उसकी पहचान बुलंदशहर के चंद्रभान के रूप में हुई है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ की गोली से घायल चंद्रभान को घायल अवस्था में हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि कासना के ढ़ाडा गोल चक्कर के पास कासना कोतवाली की पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को आता देख उसे रोकने का इशारा किया।  रुकने की वजह बदमाश ने अपनी बाइक सर्विस रोड पर मोड दी और भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू  दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।एडिशनल डीसीपी बुलंदशहर निवासी चंद्रभान के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि चंद्रभान पर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद व बुलंदशहर में हत्या, हत्या का प्रयास डकैती व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह तैयार- शत्रुजीत कपूर।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 25000 रूपए के ईनामी मोस्ट-वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

सीपी अलोक कुमार ने स्पेशल कमांडों टीम के साथ बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x