Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अवैध रूप से कैसिनो चलाने व शराब पिलाने वाले 3 आरोपितों सहित जुआ खेलने वाले कुल 40 लोग रंगे हाथ पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा ,सिकंदरपुर गुरुग्राम की टीम ने बीती रात छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर अवैध रूप से चल रहे कैसिनो और शराब परोसने वाले एक क्लब का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने छापेमारी मारी के दौरान मौके से तीन मुख्य आरोपित सहित कुल 40 लोगों को पकड़े हैं, दाव पर लगे ताश के पत्ते सहित दो लाख 10 हजार रूपए नगद, कसीनों वाले टेबल, 2511 टोकन, 12 ताश के पत्ते के पैकेट व 25 अंग्रजी शराब की महंगी बोतलें , 33 बोतलें बियर बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार को अपराध शाखा सिकंद रपुर के प्रभारी  सतेंद्र की टीम ने बीती रात चलाए गए नाईट डोमिनेशन के दौरान अरण्या ग्रीन फार्म हाउस नजदीक गांव सकतपुर, गुरुग्राम पर रेड करके वहां पर कैसीनो चलाकर जुआ खिलाने/शराब परोसने वाले 3 मुख्य आरोपितों  सहित जुआ खेलने वाले कुल 40 व्यक्तियों को रंगे हाथ काबू किया। कैसीनो चलाने व शराब परोसने वाले 3 मुख्य आरोपितों के नाम  कृष्ण कुमार, उम्र 54 वर्ष,निवासी ज्योति बाग, गुरुग्राम, सुरेंद्र कुमार , उम्र 67 वर्ष ,निवासी रामनगर, गुरुग्राम व मनीष, उम्र 33 वर्ष , निवासी रामनगर, गुरुग्राम हैं। उनका कहना हैं कि उपरोक्त आरोपितों  द्वारा अवैध रूप से कसीनो चलाकर शराब परोसने व जुआ खेलने/खिलाने पर थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में जुआ अधिनियम व एक्साइज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उपरोक्त आरोपितों सहित कुल 40 आरोपितों  को मुकदमा  में शामिल अनुसंधान किया गया।आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात कि ये गोवा घूमने के लिए जाते रहते थे तथा गोवा में कसीनो देखकर उनके मन में वैसा ही करने की सूझी। जिस कारण उन्होंने वैसे इंतजाम करने के लिए यह तीनों ताश की तीन पत्ती के खेल में जुआ खिलाते थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  के कब्जा से 25 बोतल महंगी शराब, 33 बोतल बियर तथा जुआ खेलने में प्रयोग की जाने वाली 1 कैसीनो टेबल, 2511 टोकन्स, 12 पैकेट ताश व 2,10,000 रुपये की नगदी बरामद किए गए । मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम में 307 आपदा मित्र हुए तैयार, चौथे बैच के प्रशिक्षण उपरांत दिए प्रमाण पत्र।

Ajit Sinha

काले धन को सफेद करने आए तीन हवाला कारोबारी गिरफ्तार, 50 लाख रुपए नकद बरामद

Ajit Sinha

“जागृति यात्रा” महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक और शिक्षित किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x