Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

बिना मेडिकल रजिस्ट्रेशन और मेडिकल डिग्री के अस्पताल चला रहे कथित महिला डॉक्टर एवं हॉस्पिटल प्रबंधक गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित कृष्णा अस्पताल में 2 जनवरी को एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत के मामले में थाना दादरी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर महिला चिकित्सक एवं हॉस्पिटल प्रबंधक गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी सीएमओ द्वारा गठित विशेष डॉक्टर कमेटी की जांच के बाद की गई है. जांच रिपोर्ट में अस्पताल का मेडिकल रजिस्ट्रेशन और मेडिकल सम्बन्धी डिग्री नही पाई  गई और प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही किया जाना पाया गया। कोतवाली दादरी पुलिस की गिरफ्त खडे कथित, महिला डॉक्टर जूही और कृष्णा हॉस्पिटल के प्रबंधक राजीव दादरी गेट से गिरफ्तार किया गया, प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही के कारण मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई थी. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि दिनांक 2 जनवरी 2025 को सुनील कुमार , जो कैलाशपुर दादरी के रहने वाले हैं। थाना दादरी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उन्होंने अपनी भाभी को प्रसव के लिए कृष्णा हॉस्पिटल दादरी में भर्ती कराया था, जहाँ डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनकी भाभी तथा होने वाले बच्चे की दोनों की मृत्यु हो गई। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि इस सूचना पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर को रिपोर्ट भेजी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच कमेटी गठित की। जांच रिपोर्ट में आया कि चिकित्सक के पास कोई वैद्य चिकित्सकीय प्रमाण पत्र नहीं है तथा हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इस पर थाना दादरी ने मुकदमा दर्ज कर कथित, महिला डॉक्टर जुही तथा हॉस्पिटल के प्रबंधक राजीव को गिरफ्तार कर। ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल रवाना कर दिया गया है।

Related posts

गुरुग्राम पुलिस के 18 पुलिसकर्मी, सोनीपत पुलिस के 11 पुलिस कर्मी, पंचकूला पुलिस के 5 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत, विदाई गई।

Ajit Sinha

शराब कारोबारी व उसकी पत्नी को घर में बंद कर रंगदारी मांगने, फायरिंग करके धमकाने वाले दो कुख्यात अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha

पलवल: नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, आईपीएस ने अपना कार्यभार संभाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x