Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

डकैती मामले में 1 लाख 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश चढ़ा पलवल पुलिस के हत्थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बना कर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 1 लाख 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपित शंकर पहलवान पुत्र बसंत, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला मुक्तसर साहिब, पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर- 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियार बंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट कर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में मुकदमा नंबर 122/26 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल दो मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) तथा नरेश  निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल है। जिनसे वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।इसी कड़ी में आगे बढ़ाते हुए संयुक्त टीम ने अब गिरोह के मुख्य सरगना आरोपित  शंकर पहलवान को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित शंकर पहलवान की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है:
 1. मुकदमा नंबर 392/2020 धारा 302, 201, 307, 396, 460 भादसं व 25 आर्म्स एक्ट, थाना असौदा, झज्जर, हरियाणा।
 2. मुकदमा नंबर 92/2026 धारा 310(2) बीएनएस, थाना सुरीर, मथुरा, उत्तर प्रदेश। इस आपराधिक मामले के तहत आरोपित की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित किया गया था।
 3. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपित  की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
 4. मुकदमा नंबर 259/2026 धारा 305, 62 बीएनएस, थाना खैर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश।
 5. मुकदमा नंबर 99/2026 धारा 331(4), 310(2), 115(2), 352 बीएनएस, थाना नौझील, मथुरा, उत्तर प्रदेश।
6.मुकदमा नंबर 11/2021 धारा 302, 480, 396 आईपीसी व आर्म्स एक्ट थाना कालावली, सिरसा।
इस प्रकार आरोपित  शंकर पहलवान पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख रुपये तथा हरियाणा पुलिस द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित था, जिसे जॉइंट टीम ने दबोचा है। पुलिस द्वारा आरोपित शंकर पहलवान को अदालत में पेश कर लूट के माल की बरामदगी, वारदात में प्रयुक्त हथियार व कटर बरामद करने तथा पंजाब , उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छिपे इसके अन्य साथियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपित  को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

Ajit Sinha

तीन मोटरसाइकलों पर सवार छह लड़कों ने तीन दोस्तों को घोंटा चाकू, 1 शख्स की मौत, दो हुए घायल, मुख्य आरोपी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में हुई मुठभेड़ में आज पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, कुल 6 बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x