Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

समलैंगिक युवाओं को अपने पास बुलाकर जबरदस्ती कुकर्म करते हुए का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली फेस 2 पुलिस ने समलैंगिक युवकों को अपने पास बुलाकर जबरदस्ती कुकर्म करते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों  को गिरफ्तार किया है उनके पास से वीडियो बनाने वाले मोबाइल को भी बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े संदीप, विष्णु और राहुल को थाना फेस-2 पुलिस ने बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ वादी ने थाना में तहरीर दी थी, कि इन तीनों ने उसे जबरन कमरे में बंद करके उसके साथ कुकर्म करते हुए अश्लील वीडियो बनाया और पैसों की मांग की। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि अपनी बदनामी से डर कर वादी ने पहले ऑनलाइन ढाई हजार रुपए और दोबारा 1500 रुपये इन्हें दिया,  लेकिन आरोपित और अधिक पैसे की मांग कर रहे थे और पुलिस को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहे थे.डीसीपी नोएडा सेंट्रल  शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो एनसीआर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को बुलाकर, जबरन मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की मांग करते हैं, और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाते हैं. यह सभी पढ़े लिखे हैं और जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं यह अपने शिकार से बात करने के लिए केवल व्हाट्सएप कॉल और वीपीएन इंटरनेट का प्रयोग करते हैं ताकि उनकी कॉल को ट्रेस ना किया जा सके।

Related posts

करोड़ों के हेरोइन के खेप के साथ एक आदतन अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल 2 शूटरों को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर , 2 की तलाश जारी।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कॉमेडियन भारती सिंह से पूछताछ के बाद एंटी ड्रग ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x