Athrav – Online News Portal
नोएडा

हिट एंड रन केस में अज्ञात वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार कर हुआ फरार, बोलेरो के उड़े परखच्चे उडे, चालक की मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली जेवर क्षेत्र में हुए हिट एंड रन केस में एक अज्ञात वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी और फरार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए और बोलेरो में सवार युवक की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बोलेरो में फंसे युवक के शव को बड़ी मशक्कत के बाद निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फरार अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू तक दी है.

हादसा इतना भीषण था इसका अंदाजा बोलेरो गाड़ी की हालत को देखकर लगाया जा सकता है,  हादसे के बाद परखच्चे उड़ गए और चालक टीकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव गाड़ी में ही फंस गया था. जिसे भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के अनुसार यह हादसा जहांगीरपुर रोड पर नीमका चौकी के पास देर रात को हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने देर रात गांव मुढरह से जेवर खुर्जा मार्ग से अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर अपने गांव रोही जेवर लौट रहा था।

जैसे ही वह नीमका चौकी के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो चला रहे  चालक टीकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतक के ससुर सोमवीर सिंह ने फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जेवर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

Related posts

जिगोलो बनाकर हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देने वाले फरीदाबाद व गाज़ियाबाद का दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha

कमीशन का लालच देकर नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha

होटल की लिफ्ट ओवरलोडिंग होने से टूटी, नौ घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, तीन को आई गंभीर चोट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x