Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल ब्रेकिंग: 30 लाख रूपए नगद, 3 लोडेड देशी कट्टा, दो गाडी,गैस कटर किट के साथ चार आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: अपराध शाखा , पलवल की टीम ने आज असम से एक एटीएम मशीन को गैस कटर काट लाखों की चोरी करके ला रहे चार आरोपियों को अरेस्ट किया हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई लगभग 30 लाख रूपए नगद , 3 लोडेड देशी कट्टे, एक बलेनो गाडी व एक आइसर कंटेनर, गैस कटर किट बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम निसार , नसीम निवासी पैमा खेड़ा , थाना पुन्हाना, जिला नूंह, गोपाल ,

निवासी गढ़ी पट्टी , होडल, जिला पलवल व मोहम्मद , निवासी पेमा खेड़ा , थाना पुन्हाना ,जिला पलवल हैं। इसमें निसार , बैतूल , मध्यप्रदेश पुलिस ने 10000 रूपए का इनाम घोषित किया हुआ हैं। पूछताछ में आरोपियों पुलिस को बताया कि कस्वा रंगिया , असम में गैस कटर से एटीएम मशीन काट कर चोरी किए हैं। गिनती करने पर कुल रकम 29 लाख 64 हजार रूपए हैं , इसमें एक लाख 14 हजार रूपए जले हुए हैं। सभी नोट 500 -500 हैं।

Related posts

युवती के पुराने दोस्त के द्वारा युवती के नए दोस्त पर गोली चला कर किया जान लेवा हमला-केस दर्ज, आरोपित की तलाश शुरू।  

Ajit Sinha

लड़की की धोखे से न्यूड वीडियो बनाकर, फिर सीबीआई व पुलिस ऑफिसर बन कर लाखों की ठगी करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नवचेतना ट्रस्ट द्वारा गोद लिए गए 27 सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा सुधारने हेतु आयोजित बैठक में चर्चाएं की गई, विपुल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x