Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद :कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के ड्राइवर राजेंद्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला हरियाणा के पलवल का है जहां हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक के भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है ।

दिखाई दे रहा ये नजारा है फरीदाबाद के सिविल नागरिक खान अस्पताल का जहां पर मृतक राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । राजेंद्र को शुक्रवार शाम को उसके ही भतीजे ने गोली मार दी थी , जिसके बाद पहले उसे पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां जब ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी तो फरीदाबाद के अस्पताल के लिए रेफर किया गया.लेकिन अस्पताल लाते वक्त ही उनकी मौत हो गई थी । राजेंद्र पिछले कई वर्षों से पूर्व मंत्री करण दलाल के यहां पर ड्राइवर के पद पर तैनात थे । हत्या के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है। उनका कहना है कि गांव में सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है । बदमाशों के हौसले बुलंद हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती अभी तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को राजेंद्र गांव में ही बाइक से अपने घर की तरफ जा रहा था उसी समय राजेंद्र को गोली मारी गई । हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंचे और अब परिजनों की शिकायत पर उन्होंने मृतक के भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Related posts

फरीदाबाद: आज पेड के ऊपर “अजगर” ने बंदर के एक बच्चे को बनाया अपना शिकार- देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 6 साल के बालक के साथ दुष्कर्म करने के एक नाबालिग आरोपी को आज सेक्टर -37 पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

बड़ी पार्टी के सांसद जनता की आवाज संसद में नहीं उठा सकते – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x