Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

घर में अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला विना की हत्या लूट के इरादे से की गई थी, पुलिस ने आरोपित को किया अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: थाना सोहना के कायस्थ वाडा मोहल्ला में एक बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के इरादे से डंडे मार कर किया गया था। मृतक बुजुर्ग महिला का बेटा लन्दन में एंव बेटी आस्ट्रेलिया में रहती हैं। मृतका विना के शव को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं। इस मामले में शहर सोहना में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस की माने तो हत्यारे की पहचान कर ली गई हैं। और उसे हिरासत में लेकर गहनता से  पूछताछ की जा रही हैं। 

पुलिस की माने तो मृतका का नाम विना हैं और उनकी उम्र लगभग उम्र 65 साल हैं, इनके यहां एक शख्स कुछ समय किराए के मकान में रहा था। इस लिए उस शख्स को मालूम था कि ये बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती हैं। ये बात उसने अपने साथियों को बताई और योजना बना कर लूट के इरादे से ही बीती रात ये तीनों लड़कें दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए जहां पर बुजुर्ग महिला के सिर डंडे मार कर घायल कर दिया और अलमारी व अन्य स्थानों पर रखे आभूषण व नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस का कहना हैं कि घायल इस बुजुर्ग महिला को ईलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लूट के गहने व नकदी को बरामद करने के लिए उनके प्रयास जारी हैं।  

Related posts

झूठी अपहरण सूचना फैलाने, रोड जाम करने, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सनसनी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

एक कमरे से मिली 4 लाश: कारोबारी ने अपनी पत्नी , दो नाबालिग बेटियों को गोली मार की हत्या,खुद भी गोली मारकर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-सीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!