Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

19 कुख्यात गैंगस्टरों के ठिकानों पर अपराध शाखा व पुलिस की संयुक्त टीमों ने की एक साथ छापेमारी की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह व डीसीपी पश्चिम भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुग्राम के कुख्यात गैंगस्टरों के रिश्तेदार और सहयोगियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन किया गया। गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में आज समय सुबह 6 बजे से गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखाओं, एसएचओ की पुलिस टीमें गठित करके विभिन्न कुख्यात अपराधियों के 19 ठिकानों पर रेड की गई। 67 मोबाइल फोन, 02 टेबलेट, बैंक खाते, 13 सिम, 04 डोंगल वाईफाई, 07 रजिस्ट्री सैटिफिकेट, जमीन की फर्द, कार्ड्स, स्टेटमेंट्स, 01 गाड़ी (स्कॉर्पियो), 01 फॉर्च्यूनर गाड़ी, 01 ट्रैक्टर, 03 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, 10 हस्ताक्षर किए हुए ब्लेंक चेक, 2 नोट गिनने की मशीनें व ₹ 297822 नगदी बरामद।

गुरुग्राम पुलिस के 7 एसीपी रैंक के अधिकारी और 11 क्राइम पुलिस टीमें, 9 एसएचओ सहित लगभग 550 पुलिस कर्मचारियों द्वारा यह विशेष “सर्च ऑपरेशन” चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा अपराधियों की *संपत्ति के कागजात, उनकी वित्तीय लेनदेन के कागजात, 297822 रुपए नगद, 67 मोबाइल फोन, 2 टेबलेट, बैंक खाते, 13 सिम, 4 डोंगल वाईफाई, 7 रजिस्ट्री सैटिफिकेट, जमीन की फर्द, कार्ड्स, स्टेटमेंट्स, 1 गाड़ी (स्कॉर्पियो),1 फॉर्च्यूनर गाड़ी, 1 ट्रैक्टर, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 10 हस्ताक्षर किए हुए ब्लेंक चेक, 2 नोट गिनने की मशीनें इत्यादि सामान बरामद* किए गए। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान एक खुखरी लंबा चाकू *सुमित उर्फ बबुआ* फरुखनगर, *1 मैगजीन* *संदीप तिरपडी* व *1 चाकू*, सैक्टर-10 में एक महिला से बरामद कर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए गए। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान जबरन उगाही/फिरौती के एक मुकदमे के दो वांछित कुख्यात आरोपितों *नवीन* और *हेमंत उर्फ हेमू* को भी गिरफ्तार किया गया। *नवीन हत्या, अपहरण, लूट, फिरौती मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के लगभग 1 दर्जन मुकदमों में वांछित था जबकि हेमंत उर्फ हेमू भी लगभग आधा दर्जन संगीन मुकदमों में संलिप्त है।* इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले से संगठित अपराध को ध्वस्त करना व अपराधियों के नेटवर्क को खत्म करना था। इस अभियान में पटौदी के गांव खोड़, जट शाहपुर, बसुंडा, गोरियावास, खंडेवला, तिरपडी, बोहडा खुर्द, ताजनगर, शक्ति पार्क सैक्टर-10, नखडोला, बसई इत्यादि स्थानों सहित *19 ठिकानों* पर एक साथ रेड करके सर्च अभियान चलाया गया।एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने इस विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलते रहेंगे। ऐसे अभियान जिले से गैंगेस्टरों व संगठित अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे हैं। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस कब्जा में लिए गए सामान का विश्लेषण करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती का ताना-बाना बुनने वाली नौकरानी समेत छह अरेस्ट।

Ajit Sinha

31 मार्च, 2025 तक हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित हो- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Ajit Sinha

आर्थिक अपराध शाखा का इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेद सिंह को एक लाख रूपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x