
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ईएसआईसी, औद्योगिक क्षेत्र, हिसार में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता के स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन करने की एवज में कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 10 हजार रुपये आरोपित पहले ही ले चुका था, जबकि शेष 30 हजार रुपये लेते हुए उसे एसवी एवं एसीबी की टीम ने काबू कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि ईएसआईसी, औद्योगिक क्षेत्र, हिसार में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार उससे उसके स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन करने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। आरोपित पहले ही 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी हिसार की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित इंस्पेक्टर आनंद कुमार को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी हिसार में एफआईआर नंबर 47, दिनांक 17 नवंबर 2026, धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एसवी एवं एसीबी हिसार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में सीताराम, जिला कृषि अधिकारी (डीएओ), हिसार मौजूद रहे। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

