Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

नया बिजली कनेक्शन जारी करने की एवज में 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते DHBVN का जूनियर इंजीनियर रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दीपक, जूनियर इंजीनियर, बिजली निगम, सांजरवास, जिला भिवानी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कायला निवासी शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि बिजली निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर दीपक उससे नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने की एवज में 24 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर आज 17 नवंबर 2026 को थाना एसवी एवं एसीबी, हिसार में आरोपित के खिलाफ एफआईआर नंबर 48, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एवं एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने इंस्पेक्टर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपित जेई दीपक को शिकायतकर्ता से 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑनलाइन ठगी के 40 वारदात करने के आरोपित को किया अरेस्ट  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हार की बौखलाहट में अधिकारियों कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री- हुड्डा-वीडियो सुने

Ajit Sinha

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पीड़िता को धमकाने घुसे एक दर्जन लोग, हंगामा के बाद पुलिस ने 6 को हिरासत में लिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x