Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अब सभी डिस्कनेक्शन की प्रक्रिया मोबाइल ऐप से ही होगी : विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन)में बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन (परमानेंट डिस्कनेक्शन) की प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित पीडीसीओ (परमानेंट डिस्कनेक्शन ऑर्डर) मोबाइल ऐप पूरी तरह कार्यरत है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार अब निगम के सभी फील्ड कार्यालयों में प्रत्येक पीडीसीओ अनिवार्य रूप से मोबाइल ऐप के माध्यम से ही प्रोसेस किया जाएगा। इसके लिए मैनुअल प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

निगम प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि सीबीओ (कमर्शियल बैक ऑफिस) टीम द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने के बावजूद कुछ फील्ड कार्यालयों में पीडीसी ओ की कार्रवाई अभी भी मैनुअल तरीके से की जा रही है। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी पीडीसीओ की प्रक्रिया मैनुअल तरीके से स्वीकार्य नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि यह विषय ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भी एक महत्वपूर्ण एक्शन पॉइंट के रूप में शामिल किया गया था। पीडीसीओ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिस्कनेक्शन की कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसर के आसपास स्थित दो अन्य बिजली कनेक्शनों के अकाउंट नंबर का विवरण भी दर्ज किया जाता है। इससे डिफॉल्टर परिसरों की पहचान करने तथा ऐसे परिसरों में नियमों के विरुद्ध नए बिजली कनेक्शन जारी होने की संभावनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।ऐप के प्रमुख लाभों में रियल-टाइम अपडेट, पेपरलेस प्रक्रिया, त्वरित कार्रवाई, लंबित मामलों की आसान मॉनिटरिंग तथा प्रत्येक फील्ड गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होना शामिल है। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी और कार्यों की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: कातिलाना हमले करने के 10000 रूपए के इनामी बदमाश को पालम विहार अपराध शाखा ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पति की महिला दोस्त समझ सिविल अस्पताल, गुरुग्राम में इलाज कराने गई दूसरी महिला पर फेंका एसिड- पकड़ी गई।

Ajit Sinha

हरियाणा आर्थिक, खेल महाशक्ति, मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में उभरा : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x