Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

5 रुपये के पुराने नोट को 1 करोड़ रुपये में खरीदने का लालच देकर 1.02 लाख रुपये की ठगी,दो खताधारक पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुराने करेंसी नोटों और सिक्कों को ऊंचे दाम पर खरीदने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर ठगों के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को दो बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम नरेश व नरेश , निवासी गांव फतेहपुर नियामतखां, जिला सिरसा, हरियाणा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-8,फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद में शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर पुराने सिक्के खरीदने-बेचने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने खुद को एक्सचेंज-बायर कंपनी से जुड़ा बताया। इसके बाद ठगों ने शिकायतकर्ता को उसके पास मौजूद 5 रुपये के पुराने करेंसी नोट को करीब 1 करोड़ रुपये में खरीदने का लालच दिया। करोड़पति बनने के लालच में शिकायतकर्ता ठगों के झांसे में आ गया।

आरोपितों ने उससे टैक्स फीस, सिक्योरिटी फीस और कस्टम फीस सहित अलग-अलग बहाने बनाकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 1,02,267 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। काफी समय तक कोई रकम वापस नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों  ने साइबर ठगों को ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए अपने संपर्कों के माध्यम से बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। आरोपित नरेश (1) ने पहले गिरफ्तार किए जा चुके खाताधारक विनोद का बैंक खाता उपलब्ध करवाया था, जिसमें शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 28,000 रुपये प्राप्त हुए थे। वहीं, आरोपित नरेश (2) ने भी अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते ठगों को उपलब्ध करवाए थे, जिनमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस उन अन्य खाताधारकों की तलाश कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के भक्तों का अपमान मत करो, पियाऊ के ये मटके भक्तों के पैसों से ख़रीदे गए हैं, इसे मत तोड़ों,-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारतीय जनता पार्टी ने आज हरियाणा के 27 नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है -पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी मनोज यादव ने पुलिस सेवाओं के साथ यूआईडी एकीकरण का किया शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x