Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग धान की खरीद कार्य में लापरवाही बरतने पर 2 कर्मचारियों को किया सस्पेंड।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मंडियों में धान खरीद कार्य में किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए किसानों की धान जैसे ही मंडी में आती है उसे सम्बन्धित एजेंसी नियमों के तहत खरीदना सुनिश्चित करे.धान खरीद कार्य में लाडवा में लापरवाही बरतने केमामले में हैफेड के मैनेजर/इंस्पेक्टर कुलदीप जांगडा को व डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर संदीप अहलावत को सस्पेंड करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री आज पिपली, लाडवा व बाबैन मंडी का दौरा कर रहे थेमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से हो और उसकीलिफ्टिंग भी समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए.किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी निर्धारित समय पर होनी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि किसानों व आढ़तियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि किसानों को मंडियों में अपनी फसलों को बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.उन्होंने यह भी कहा कि सम्बन्धित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि मंडी में जैसे ही किसान अपनी धान की फसल लेकर आता है उसकी धान एमएसपी पर खरीदी जाए।

Related posts

दबाव बना कर रिश्वत लेने के मामले में कांस्टेबल प्रदीप कुमार पकड़ा गया. इससे पहले एएसआई जसबीर को अरेस्ट किया गया था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: THSTI में उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक, सीएसआर के ज़रिए शोध में भागीदारी पर चर्चा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड रेन बसेरा में सोने गए शख्स की पीट- पीट हत्या करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x