Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने हत्या, लूट व स्नैंचिग जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले दो मोस्ट वांटेड आरोपितों को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस ने हत्या, लूट व स्नैंचिग जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले दो मोस्ट वांटेड आरोपितों  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने साईबर सैल करनाल के सहयोग से एक सूचना के आधार कृष्ण उर्फ काला उर्फ मास्टर उर्फ उस्ताद निवासी गांव दादूपुर रोडान, थाना सदर, करनाल और सन्नी उर्फ मास उर्फ मनीश,निवासी बाजार मौहल्ला लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र को एस.ए.एस. नगर मोहाली, पंजाब से काबू किया गया है।

इन आरोपितों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल,करीब 200 जिंदा रौंद, एक कार  क्रेटा, 8 लाख रूपए नगद, चार मोबाईल फोन, इंटरनेट डोंगल व अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामद क्रेटा गाडी भी आरोपित  द्वारा थाना चीका कैथल के एरिया से छीनी गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपितों  के खिलाफ जिला करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व झज्जर में हत्या, लूट, स्नैचिंग के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित  कृष्ण निवासी दादूपुर अपनी गैंग का मुखिया है। आरोपित कृष्ण ने अपनी अगली वारदात में दो लोगों को मारने का प्लान बनाया हुआ था। इन आरोपितों  द्वारा हरियाणा के अलग-अलग जिलों में लूट, हत्या व स्नैचिंग की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि इनके अलावा भी आरोपितों  से कई वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

Related posts

16वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत से पैरामाउंट सोसायटी में मचा हड़कंप

Ajit Sinha

हरियाणा के पास पहले से ही पानी की किल्लत, राजस्थान को पानी देने का फैसला गलत- हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने के एसएचओ को थाना परिसर से 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!