Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन ने 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर नीमका जेल में की छापामारी, कैदियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 4 सिम मिले।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन के द्वारा आज नीमका जेल में 15 अगस्त के मद्देनजर छापेमारी की गई, जिसका नेतृत्व डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह कर रहे थे, इस छापेमारी में कैदियों के पास से 5 मोबाइल फोन व 4 सीम बरामद किए हैं,पुलिस की माने तो जेल प्रशासन आरोपी कैदियों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किए गए हैं पर जिनके मिलीभगत से जेल में मोबाइल फोन व सिम कार्ड पहुंचे हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई का कोई जिक्र नहीं हैं।

डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अगस्त की सुरक्षा के मद्देनजर आज जेल के अंदर सभी बैरकों की गहनता से जांच की गई, इस दौरान उनके साथ एसीपी क्राइम यशपाल खटाना, तिगांव थाने के एसएचओ वरुण दहिया मौजूद थे। बताया गया हैं कि छापेमारी के लिए तीन अलग -अलग टीमें गठित गई थी। यह टीमें अलग -अलग बैरेक में जा कर कैदियों की तलाशी ली तो उन्हें नौ कैदियों के पास से 5 मोबाइल फोन व 4 सिम कार्ड मिले हैं। पुलिस की माने तो जेल प्रशासन जिन -जिन कैदियों के पास से मोबाइल फोन व सिम कार्ड मिले हैं उनके खिलाफ तो मुकदमा दर्ज करवाई जा रहीं हैं पर जिनके मिलीभगत से जेल में मोबाइल फोन व सिम कार्ड पहुंची हैं,उनके खिलाफ कार्रवाई की कोई जिक्र तक नहीं की गई हैं,यह पुलिस की कैसी छापेमारी हैं और कारवाई हैं।

Related posts

स्पा सेंटर की महिला कर्मचारी के साथ लडाई झगडा व छेड़छाड़ करने के मामले में थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए की जा रही है कार्रवाई- शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पोलैंड में फसी मानसी मंगला के परिजनों से एसडीएम त्रिलोक ने की मुलाकात,-मानसी मंगला से फोन पर बात की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x