Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए तीन स्टूडेंट ने लूटी वेन्यू कार, पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज कार लूट का पर्दाफाश करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों छात्रों ने कार डीलरशिप से वेन्यू कार को ट्रायल के बहाने लूटा था। घटना 26 सितंबर को हुई थी जब ये युवक कार डीलर के पास ट्रायल के लिए पहुंचे और कार लेकर फरार हो गए। लूटी गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।तीनों आरोपी, जो ग्रेटर नोएडा के नामी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं, ने ट्रायल के दौरान हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान छुपी रहे। उन्होंने कार डीलर के कर्मचारियों को धक्का देकर मौके से कार लेकर भागने का साहसिक प्रयास किया। इस वारदात के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद एक टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान की। जांच के बाद श्रय नागर, अनिकेत नागर और दीपांशु भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये तीनों आरोपी क्रमशः बीटेक, बीपीटी और बीएससी के छात्र हैं।पूछताछ में सामने आया कि इन आरोपियों में से एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को नई गाड़ी में घुमाना चाहता था। इसी वजह से उन्होंने एक नई गाड़ी लूटने का प्लान बनाया और ट्रायल के बहाने वेन्यू कार को लूट लिया।ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई वेन्यू कार भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Related posts

सनसनीखेज खुलासा:बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के 50 हजार रुपए के इनामी एक आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के 3 लड़के सहित 7 डकैत एक कंपनी में सुरक्षा गार्डों को बंधक बना, लाखों के सामानों की डकैती डालने के मामले में अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रदेश में पहली बार रेरा से संबंधित बिल्डरों की कुर्क की गई संपत्ति की होगी, 3 नवंबर को ई-नीलामी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x