Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग धान की खरीद कार्य में लापरवाही बरतने पर 2 कर्मचारियों को किया सस्पेंड।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मंडियों में धान खरीद कार्य में किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए किसानों की धान जैसे ही मंडी में आती है उसे सम्बन्धित एजेंसी नियमों के तहत खरीदना सुनिश्चित करे.धान खरीद कार्य में लाडवा में लापरवाही बरतने केमामले में हैफेड के मैनेजर/इंस्पेक्टर कुलदीप जांगडा को व डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर संदीप अहलावत को सस्पेंड करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री आज पिपली, लाडवा व बाबैन मंडी का दौरा कर रहे थेमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से हो और उसकीलिफ्टिंग भी समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए.किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी निर्धारित समय पर होनी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि किसानों व आढ़तियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि किसानों को मंडियों में अपनी फसलों को बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.उन्होंने यह भी कहा कि सम्बन्धित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि मंडी में जैसे ही किसान अपनी धान की फसल लेकर आता है उसकी धान एमएसपी पर खरीदी जाए।

Related posts

तकनीकी सहायता देने के नाम पर यूएसए मूल के लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर इटली से मगंवाई गई सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक तकनीक से बनी मशीन को दिखाई हरी झंडी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक संस्थान ले पोश प्रशिक्षण : संगीता वर्धन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x