Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, आज बन रहे 33 अवैध निर्माणों को किया सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया के उनके पास एन आई टी क्षेत्र में विशेष कर एनएच 1,2,3 और 5 हो रहे अवैध निर्माणों के बारे में बहुत शिकायते आ रही थी। तदाउ प्रांत उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया और 33 अवैध निर्माण पाए जाने पर उनके निर्देश पर रविवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा गत 7 अगस्त 2022 को 20 इकाईयों में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया गया

जिसमें एनआईटी प्रथम जोन की 5 इकाईयां, एनआईटी जोन-2 की 4 इकाईयां,एन आई टी जोन-3 की 5 यूनिट, एनआईटी जोन-2 की 6 इकाईयां जिसमें अवैध निर्माणों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी नगर निगम अधिकारियों ने उनको सील कर दिया गया। निगमायुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नही होने दिया जाएगा। अगर निगम क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सभी अवैध निर्माणों को तोड़ने का खर्चा भी नगर निगम निर्माणकर्त्ताओं से वसूलेगा। निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड 26 जुलाई से शुरू।

Ajit Sinha

हजारों करोड़ का चूना लगा चुके हैं कुछ भ्रष्ट अधिकारी, पराशर ने लिखा सीएम को पत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरसों का तेल अब 20 जुलाई तक मिलेगा : डीसी विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x