Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड 26 जुलाई से शुरू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि 26 जुलाई से हरियाणा पुलिस में महिला सिपाही (सामान्य डयूटी) के 1000 पदों पर भर्ती के लिए पीएमटी परीक्षा पंचकूला के सेक्टर- 3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आरंभ हुई। हिम्मत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शारीरिक मापदंड के लिए खेल विभाग से महिला कोचों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। आयोग की ओर से ग्रिवेसिंस सुनने के लिए अलग से हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होने बताया कि तीन दिन तक पीएमटी का शेड्यूल जारी किया गया है। आयोग का प्रयास है कि पीएमटी के लिए आए उम्मीदवारों के साथ साथ उनके अभिभावक भी प्रबंधों से संतुष्ट होकर जाएं। उन्होने बताया कि 5000 पुरूष सिपाही व 1000 महिला पुलिस सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को आयोग ने आगे बढ़ाया है। इसी प्रकार सीईटी ग्रुप-सी पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने अपने पदों का विकल्प दिया है, उस पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर  दी गई है। जुलानी, जिला जींद से आई साहिबा ने बताया कि वे दूसरी बार पुलिस भर्ती के लिए आई हैं। स्टेडियम में आयोग द्वारा सभी मूलभूत जन सुविधाओं के बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं और सारी प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से चल रही है। इसी प्रकार भिवानी दुर्जनपुर से आई सविता, चरखी दादरी से आई सुनिता व पंचकूला की नेहा ने भी पीएमटी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। महिला उम्मीदवार की भर्ती होने के कारण उनके अभिभावक भी साथ आए हुए थे। कुछ अभिभावकों ने कहा कि उमस के चलते पानी की जरूरत पड़ती हैं। आयोग द्वारा जगह जगह वाटर कैंपर व पंखों की व्यवस्था की गई। 

Related posts

दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मंत्री विपुल गोयल के निवास पर पहुंचे,भाभी रेनू गोयल के निधन पर जताया शोक।

Ajit Sinha

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव  ने आज तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता अनीता कुंडू को दी बधाई  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x