Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सरसों का तेल अब 20 जुलाई तक मिलेगा : डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त मामले विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा मास जून 2024 हेतु आंबटित सरसों तेल के वितरण की अवधि दिनांक 20.07.2024 तक बढ़ा दी गई है। इस प्रकार जो लाभार्थी मास जून 2024 हेतु आबंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए है,वे अपने नजदीक डिपो धारक से दिनांक 20.07.2024 तक जून 2024 का सरसों तेल प्राप्त कर सकते है. निदेशालय के निर्देशानुसार वर्तमान में सभी बीपीएल/एएवाई राशन कार्ड धारकों को 2 लीटर सरसों तेल प्रति कार्ड 20/-रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से वितरण किया जा रहा है।किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक खाद्य एव आपूर्ति अधिकारी, बल्लभगढ़ :- 7838455860, सहायक खाद्य एव आपूर्ति अधिकारी, एनआईटी :- 9466285499 और सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद:- 8076060035 से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने दो थानों के एसएचओ समेत 4 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

अपने बुलंद इरादों और मजबूत दृष्टिकोण से मनोहर लाल ने किया बिजली निगमों का कायाकल्प – प्रवीण आत्रेय

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एस.एस.बी. अस्पताल के सीएमडी डॉ. एस.एस. बंसल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x