Athrav – Online News Portal
Uncategorized

बजट रेंज में लॉन्च हुआ आसुस का नया जेनफोन गो

आसुस ने अपना नया स्मार्टफोन जेनफोन गो 5.0 LTE भारत में लॉन्च कर दिया है। आसुस की जेनफोन गो सीरीज़ का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साईट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, इसे अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल के जरिए भी उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है।

आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE (ZB500KL) पिछले साल लॉन्च हुए आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE (T500) का अपग्रेड वर्जन है, जो कि 7,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। नया स्वैग फोनऑनर 6एक्स, कम कीमत में अब तक सबसे शानदार फोन

स्पेसिफिकेशन पर ध्यान दें तो आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE (ZB500KL) 5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, फोन का टीएफटी डिस्प्ले 1280*720 पिक्सल रेजोल्यूशन का है। फोन में 1GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया है। इसकी रैम 2जीबी की है। फोन में 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 64जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आएगा, इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन वाईफाई, ब्लूटूथ व अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ आता है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2600mAh पॉवर की बैटरी है।

Related posts

सरकारी अस्पताल महेन्द्रगढ़ में रक्त एवं प्लेटेनेटस की जांच की वर्षों से लंबित सीबीसी मशीन स्थापित

Ajit Sinha

जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश-राहुल: अरुण जेटली

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में चल रहे अवैध निर्माणों को बनवा कर ही रहेंगें, बिल्डरों की चाहे कितनी भी शिकायतें कर लो, नगद का मामला हैं, सुंदर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x