Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : धूमधाम से किया गया 13वाँ दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा निकली।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़ :माँ शारदे सेवा समिति महेंद्रगढ़  द्वारा आज 13वाँ दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ बड़ी  धूमधाम से किया गया। महोत्सव में पहले दिन  121 महिलाओं द्वारा  कलश यात्रा निकाली गयी । माँ शारदे सेवा समिति द्वारा माता दुर्गा जी की कलश यात्रा ब्राह्मण सभा से चलकर मशानी चौक , सिनेमा रोड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी, आजाद चौक होते हुए उत्सव स्थल मोहल्ला कानोडिया में पहुँची। कलश यात्रा में सभी लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी कृष्ण राधा की सुंदर  झांकी भी निकाली गई। इस अवसर पर श्री  राम कानोडिया, सुरेश पटेल, राजकुमार डालमिया, हनुमान प्रसाद, दलिपगिरी महाराज, अमित सोनी, प्रह्लाद सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

रिजर्व सीटों से कई पार्षदों का भविष्य खतरे में

Ajit Sinha

हरियाणा: सार्वजनिक समारोह खुले में  200 और  इंडोर में 50, अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग एकत्र  नहीं हो सकेंगे,दिन में शादी करें 

Ajit Sinha

श्री नितिन गडकरी ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री के साथ बैठक की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x