Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए AI पर कार्यशाला आयोजित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21 सी,फरीदाबाद में आज शुक्रवार को Artificial Intelligence (AI) के विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को AI की कार्यप्रणाली, इसके लाभ एवं संभावित जोखिमों के संबंध में जागरूक करना रहा। कार्यशाला में पुलिस उपायुक्त अपराध, राजेश कुमार मोहन, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय,वरुण कुमार एवं फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न क्राइम ब्रांच  के प्रभारी, साइबर पुलिस स्टेशन एवं साइबर सेल के प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यशाला में डीसीपी क्राइम राजेश कुमार मोहन के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने AI से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि AI कैसे कार्य करता है, Generative AI क्या है तथा AI टूल्स का सही एवं सुरक्षित तरीके से किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। कार्यशाला में यह भी समझाया गया कि AI की सहायता से कम समय में अधिक प्रभावी कार्य किया जा सकता है, साथ ही AI के उपयोग के दौरान गोपनीयता, डेटा सुरक्षा, गलत जानकारी तथा इसके दुरुपयोग से जुड़े संभावित जोखिमों के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता बताई गई। कार्यशाला का संचालन सुमित कुमार सिंह, Founder, GarageLabsTech.com (Garage Labs Technology) द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को AI के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित जानकारी देते हुए AI Fundamentals,Prompt Engineering,Chat GPT एवं Claude के उपयोग, Connectors , Plugins एवं Integrations तथा पुलिसिंग एवं प्रशासनिक कार्यों में AI के वास्तविक उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने AI टूल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखा और विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से AI के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को समझा। फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य है कि आधुनिक तकनीक एवं AI जैसे नए तकनीकी संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, स्मार्ट एवं जनहितकारी बनाया जाए।

Related posts

फर्जी मुहर से घरेलू सहायक और किराएदार का वेरिफिकेशन करने वाले तीन शातिर जालसाज़ को गिरफ्तार-वीडियो देखें

Ajit Sinha

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा व हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने की जमकर खरीदारी

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने अन्तर्राजीय “लिफ़ा गैंग” के चार डकैतों को गिरफ्तार किया हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x