अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में आज शुक्रवार को रिहायशी प्लॉटों पर अवैध रूप से चल रही लगभग 200 दुकानदारों पर दूसरी नोटिस चस्पा की गई है। नोटिस चस्पा किए जाने के बाद एकदम से मॉल रोड, ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में हड़कंप मच गया। इससे पहले लगभग ढेड़ वर्ष पूर्व में तत्कालीन डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद राहुल सिंगला ने पहली नोटिस मॉल रोड , ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद के लगभग 200 दुकानों पर चस्पा की थी। अब इसी कार्रवाई को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी आगे बढ़ा रहे है। चस्पा किए गए नोटिस में दुकानदारों को सिर्फ 7 दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद कभी भी भारी पुलिस बल के साए में सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है।

असल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पार्किंग के स्थान पर 4 मंजिलों के रिहायशी बिल्डिंगों में अवैध रूप से चूहा फ्लैट, स्टोर रूप, स्टाफ रूम अवैध रुप से बने हुए थे, को में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद यजन चौधरी ने बुलडोजर की सहायता से काफी तोड़फोड़ की कार्रवाई कर चुके है,अब भी उनकी तोड़फोड़ की कार्रवाई धड़ल्ले से जारी है। अब रिहायशी प्लॉटों पर अवैध रूप से चल रही सैकड़ों दुकानों को बंद कराने की बारी है। इसी के चलते आज मॉल रोड, ग्रीन फील्ड के लगभग 200 दुकानों पर दूसरी नोटिस चस्पा की गई है। आपको बतादें लगभग ढेड़ वर्ष पूर्व तत्कालीन डीटीपी एन्फोर्स्मेंट,फरीदाबाद राहुल सिंगला ने मॉल रोड, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लगभग 200 दुकानों पर पहली नोटिस चस्पा की थी। इसके बाद दुकानदारों में एकदम से हड़कंप मच गया था। और ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्केट कमेटी के चेयरमेन आकाश गुप्ता के नेतृत्व सैकड़ों दुकानदारों ने केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सेक्टर-28 ,फरीदाबाद कार्यालय पर शाम के समय मिले थे। और इसी दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फोन कर तत्कालीन डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद राहुल सिंगला को उनसे मिलने के लिए कहा था। तभी से ये मामला बिल्कुल ठहर सा गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के सख्ती के बाद डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने अपनी कार्रवाई में तेजी लाते हुए आज फिर से मॉल रोड , ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद के करीब 200 अवैध दुकानों पर दूसरी नोटिस चस्पा कर दी है। अगले 7 दिनों के बाद भारी पुलिस बल के साए में सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

