अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गत 7 सितंबर को सेक्टर-3, फरीदाबाद स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास एक लड़का पर चाकू से कातिलाना हमला करने के सनसनीखेज मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव, बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम धर्मेन्द्र उर्फ लाला (26), निवासी गांव रहेड़ा, मथुरा, हाल डबुआ कॉलोनी और मनीष (22), निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जगह -जगह छापेमारी की कार्यवाही कर रही हैं।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गत 7 सितंबर को निपुण कुमार पटेल (27), निवासी सेक्टर-3, पूजा करने के लिए वाल्मीकि मंदिर आया था। इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल निपुण का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित के चाचा धनंजय कुमार पटेल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि धर्मेन्द्र की पहले डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला से जान -पहचान थी। बाद में महिला सेक्टर-3, फरीदाबाद में रहने लगी और निपुण के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर धर्मेन्द्र निपुण से रंजिश रखने लगा। उसने आशीष और मनीष के साथ मिलकर निपुण पर कातिलाना हमला करने की योजना बनाई। सनसनीखेज वारदात के दौरान तीनों ने पहचान छिपाने के लिए नकाब पहन रखा था। धर्मेन्द्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और साथियों ने निपुण पर चाकू से हमला कर दिया।
ब्लाइंड केस का खुलासा
वारदात के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव, फरीदाबाद की टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता से आरोपितों की पहचान की तथा दोनों को गत 10 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। धर्मेन्द्र आठवीं पास और अविवाहित है तथा उसके खिलाफ थाना डबुआ, फरीदाबाद में पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। मनीष तीन कक्षा तक पढ़ा है और शादीशुदा है। फरार आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

