Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ पलवल हरियाणा

80 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला नगर योजनाकार कार्यालय का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/नूंह:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नूंह में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सलीम को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शिकायतकर्ता के नए निर्माण कार्य के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय में तैनात जेई सलीम उससे 80,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। आरोप है कि शिकायतकर्ता और उसके चचेरे भाई, जो ठेकेदार हैं, द्वारा किए जा रहे नवनिर्माण कार्य पर कार्रवाई नहीं करने के बदले आरोपित ने उक्त राशि की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने मामले में कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी जेई सलीम को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह कार्रवाई एसीबी यूनिट पलवल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में डॉ. शारिश यादव, पशु चिकित्सा सर्जन, राजकीय पशु चिकित्सालय (GVH), पलवल मौजूद रहे। मामले में थाना SV & ACB गुरुग्राम में एफआईआर संख्या 47, दिनांक 28 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज की गई है। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: शादी में बाधा बनी मां को एक नाबालिग बेटी वीडियो कॉलिंग पर अपने प्रेमी से आईडिया लेकर कर दी हत्या, दोनों अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एक कोठी में दिन दहाड़े गोली मार की पति -पत्नी की सरेआम हत्या, हत्यारों की तस्बीर सीसीटीवी कैमरे में कैद- देखें वीडियो

Ajit Sinha

हाशिम बाबा गिरोह के सदस्यों को 6 पिस्तौल और 200 जिंदा कारतूस सप्लाई देने आए पांच लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x