Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:राहुल गांधी बोले- देश में आने वाले आर्थिक संकट के लिए सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस जिम्मेदार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज बुधवार को कहा कि देश में बड़ा आर्थिक तूफान और महंगाई आने जा रही है, जिसके लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व आरएसएस जिम्मेदार हैं, क्योंकि इन्होंने संविधान को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश का आर्थिक सिस्टम अंबानी, अडानी और अमेरिका को बेच दिया है तथा आने वाले महीनों में देशवासियों को सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। अपनी संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दूसरे दिन बहुजन स्वाभि मान सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में जब आर्थिक तूफान और अभूतपूर्व महंगाई से देश में हाहाकार मचेगा तो नरेंद्र मोदी जनता के सामने आकर रोएंगे कि उनकी कोई गलती नहीं है, जैसा उन्होंने नोटबंदी व कोविड महामारी के समय किया था। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक तूफान में सबकुछ तबाह हो जाएगा। किसानों को खाद नहीं मिलेगी, पेट्रोल-डीजल, गैस और जरूरी चीजों के दाम आसमान छूने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इसका झटका अंबानी-अडानी को नहीं, बल्कि सीधे आम जनता को लगेगा।
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जनता से सोना न खरीदने, इलेक्ट्रिक गाड़ी में चलने और विदेश न जाने की अपील करते हैं, लेकिन खुद हजारों करोड़ रुपये के आलीशान हवाई जहाज में बैठकर विदेशों के दौरे करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले कहा था कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है, इनकी कीमत नहीं बढ़ेगी। लेकिन आज जब तेल के दाम बढ़ रहे हैं, तो अंबानी हिंदुस्तान के बाहर पेट्रोल बेच रहा है। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर दूसरे देशों में बेचता है और उस पैसे से नरेंद्र मोदी की फंडिंग की जाती है। राहुल गांधी ने तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा-आरएसएस गद्दार हैं, क्योंकि इन्होंने देश को बेचने व संविधान पर हमला करने का काम किया है। उन्होंने जनता से कहा कि जब भी भाजपा-आरआरएस के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो यह बात वह उनसे खुलकर कहें।संविधान की प्रति दिखाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह कोई मामूली किताब नहीं है, इसकी विचारधारा महात्मा गांधी, बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, वीरा पासी जैसे जननायकों के खून में थी। उन्होंने कहा कि आरएसएस और उसकी विचारधारा बाबा साहेब के संविधान को रौंदती है, उसके चीथड़े उड़ाती है।राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संविधान हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की रक्षा करता था। संविधान ने देश के दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों की रक्षा के लिए आरक्षण और पब्लिक सेक्टर की व्यवस्था की थी, जिसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर खत्म कर दिया है। देश के बड़े विश्वविद्यालयों में ऐसे वाइस चांसलरों को बैठा दिया गया है जिन्हें किसी विषय का ज्ञान नहीं है; वे सिर्फ इसलिए पद पर हैं क्योंकि वे आरएसएस से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करवाते हैं, मनरेगा को खत्म करते हैं, जातिगत जनगणना नहीं करवाते और अंबानी-अडानी को देश बेच रहे हैं; ये सब करके वे देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं।वोटों की चोरी का मुद्दा उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, असम और बंगाल जैसे राज्यों में उन करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए जो भाजपा के समर्थक नहीं माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिला, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं; प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, सांसद किशोरी लाल शर्मा, आराधना मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचकूला में तीन दिवसीय 38वें वसंत उत्सव का किया शुभारंभ।

Ajit Sinha

ऑपरेशन थांगजिंग: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुखिया लुनखोलाल ल्हुंगडिम को छुड़ा लिया,हथियारों का जखीरा बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मानव रचना पहुंचे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x