Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद:3 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला आरपीएफ का एएसआई 3 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), फरीदाबाद की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विक्रम सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आरपीएफ पोस्ट कोसी कलां पर तैनात है।

मामले के अनुसार,शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी कि उसकी मोटरसाइकिल गलती से होडल के पास रेलवे क्रॉसिंग के बूम बैरियर से टकरा गई थी। आरोप है कि इस मामले में मोटरसाइकिल छुड़वाने और उसे दोष सिद्ध होने से बचाने की एवज में आरपीएफ के एएसआई विक्रम सिंह ने उससे कुल 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपित पहले ही शिकायतकर्ता से 2 लाख 97 हजार रुपये ले चुका था और शेष 3 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एंड एसीबी यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज निरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपित एएसआई विक्रम सिंह को शिकायतकर्ता से शेष 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के तहत की गई।आरोपित एएसआई विक्रम सिंह के विरुद्ध एफआईआर संख्या 29, दिनांक 19 नवंबर 2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित  को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

डोमिसाइल में पांच वर्ष की शर्त केवल रोजगार कानून और औद्योगिक नीतियों पर लागू – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएसआर के जरिए चलेगी फज्जुपुर खादर की गौशाला को वेदांता ग्रुप ने लिया गोद: उपायुक्त जितेंद्र यादव 

Ajit Sinha

समायोजन की आड़ में भर्तियों पर रोक लगाकर एडेड कॉलेजों को पूरी तरह ध्वस्त करना चाहती है सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x